नशे में धुत सिक्यारेटी गार्ड पति ने पत्नी को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत, पत्नी ने शराब पीने पर किया था विरोध
ग्वालियर. पति -पत्नी के बीच हुए झगड़े में सिक्योरिटी गार्ड पति ने लायसेंसी बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी है। गोली सीने पर लगी और पत्नी वहीं ढेर हो गयी। हत्या के बाद आरोपी पति बंदूक लेकर मोटरसाईकिल से फरार हो गया। महिला को पड़ोतियों ने जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
आरोपी पति सुबह से घर में बैठकर शराब पी रहा था। जिसका पत्नी ने विरोध किया था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पति ने लायसेंसी बंदूक से गोली चला दी। ऐसा भी पता लगा है कि आरोपी मकान बेचने की भी बात कर रहा था।घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
शहर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित लाल साहब की बगीची निवासी किशन सिंह राजावत एक प्राइवेट फर्म में बतौर सिक्योरिटी गार्ड पदस्थ है। वह नशे का आदी है। रविवार को अवकाश होने पर वह सुबह से ही शराब पीने बैठ गया। इसका पत्नी सीमा राजावत (40) ने विरोध जताया। सीमा का कहना था कि दो बेटियां हैं, उनके भविष्य के बारे में सोचो, लेकिन किशन सिंह मान ही नहीं रहा था। पत्नी के बार-बार टोकने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोपहर करीब 12.30 बजे के लगभग अचानक किशन सिंह राजावत गुस्से में आ गया। विरोध कर रही पत्नी पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली सीमा के सीने पर लगी और वह वहीं गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और घायल सीमा को मुरार स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लिया। पुलिस ने घटना स्थल को भी निगरानी में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दो बेटियों की है जिम्मेदार और मकान बेचने की बात कर रहे थे
ऐसा बताया गया है कि लालसाहब की बगीची में किशन राजावत अपने बड़े भाई पवनसिंह राजावत पत्नी सीमा व 2 बेटियों खुशी और दिव्या के साथ रहते थे। किशनसिंह के बड़े भाई सेना से रिटायर्ड है। एक दिन पूर्व वह अपनी बहन के घर चले गये थे। रविवार को घर में किशन उसकी 2 बेटियां व पत्नी सीमा ही थे। सीमा और किशन पर 2 बेटियों की जिम्मेदारी है। लाल साहब की बगीची में एक चर्चा यह भी है कि आरोपी किशन सिंह राजावत कुछ दिन से अपने मकान को बेचने की बात कर रहा था। जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। रविवार सुबह उसने फिर नशे में मकान बेचने का जिक्र किया तो पत्नी ने विरोध कर झगड़ा किया। इसी पर गुस्सा होते हुए उसने गोली मार दी।
