सिंधिया ने मंच से CM से आग्रह किया जेसी मिल के श्रमिकों की देनदारियों का भुगतान और प्लॉट उज्जैन की तरह दिए जाएं
ग्वालियर. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में ग्वालियर का विशेष महत्व है। चंबल अंचल के जवान देश की सीमा की रक्षा के लिए सीना तानकर खडे रहते है। दुश्मन की गोलियों के आगे आंख से आंख मिलाकर लडने की हिम्मत चंबल के शूरवीरों ने दिखाई है। ग्वालियर वह धरती है जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक इशारे पर उडे विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के अड्डे तबाह कर दिए थे। यह बात सीएम मोहन यादव ने सागरताल पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए लगभग 179 करोड लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकर्पण किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया व सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कतराबद्ध खडे होकर सागरताल की साफ सफाई के लिए श्रमदान किया।
सिंधिया को दंडवत कर जेसी मिल का हक मांगा
मुख्यमंत्री से मांग की कि जेसी मिल के बंद हो जाने से ग्वालियर विधानसभा पिछड गई है। इसलिए जेसी मिल के मजदूरों को भी उनका हक मिले, इसके लिए प्रयास किए जाएं। इसके बाद उन्होंने मंच से सिंधिया को दंडवत प्रणाम भी किया। सिंधिया ने मंच से मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जेसी मिल के श्रमिकों की देनदारियों का भुगतान और प्लॉट उज्जैन की तरह दिए जाएं साथ ही ग्वलियर के विकास के लिए मैं भारत सिंह के साथ कंधे से कंधे मिलाकर नहीं उनके सामने खडे होकर ग्वालियर में विकास कराऊंगा।
