दवा कारोबारी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में पैर में लगी गोली, रतनगढ़ के जंगल में हुआ एनकाउंटर
दतिया. सेवढ़ा पुलिस ने रतनगढ़ के जंगल में हत्या के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। दवा व्यापारी की हत्या के बाद से आरोपी जंगल में छिप गया था। एनकाउंटर में आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाई। जवाबी कार्यवाही पुलिस की गोली आरोपी के बांये पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल लाया गया है।

दतिया एएसपी सुनील शिवहरे नेबताया कि आरोपी बंटी कुशवाह दवा व्यापारी और केमिस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल 65, की हत्या का आरोपी है। रविवार की शाम को घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार चल रहा थाि। बुधवार की दोपहर सूचना मिली थी कि वह रतनगढ के जंगल में छिपा हुआ है। खबर पर अतरेटा पुलिस ने खमरौली के रास्ते को चारों ओर से घेर लिया। आरोपी को आत्मसमर्पण के लिये बोला गया। लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपी ने 10 से 12 राउंड फायर ठोंके। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली आरोपी के बांये पैर में लगी। शॉर्ट एनकाउंटर के जरिये आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो 315 बोर के कट्टे और 10 जिंदा कारतूस के साथ खाली राउंड के साथ एक मोटरसाईकिल बरामद की है। आरोपी को उपचार के लिये सेवडा अस्पताल ले जाया गया। इस हत्याकांड में 2 आरोपी ब्रजेश प्रजापति और दीपक कुशवाह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
चार बदमाश और इनकी भूमिका
ब्रजेश प्रजापति : चार साल से दवा कारोबारी के यहां काम कर रहा था। उसी ने दीपक के साथ 15 दिन पहले लूट की योजना बनाई थी। घटना के वक्त घनश्यामदास के साथ कार में था।
दीपक कुशवाहा : सात साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। उसने ब्रजेश के साथ योजना बनाई और बंटी व नंदू को शामिल कर लिया। घटना के वक्त नंदू व बंटी के साथ बाइक पर था।
बंटी कुशवाहा : दीपक के कहने पर ही वह षड़यंत्र में घटना से एक दिन पहले शामिल हुआ। घटना दिनांक को वह दीपक और नंदू के साथ था और इसी ने घनश्यामदास को गोली मारी थी।
छोटू कुशवाहा : वारदात से एक दिन पहले दीपक के कहने पर घटना में शामिल हुआ। घटना के वक्त दीपक व बंटी के साथ था। गोली लगने के बाद इसने बैग छीनने का प्रयास किया
