इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के गोदाम में लगी आग
मुरैना. इंडियन ऑल कार्पोरेशन (आईओसी) के गोदाम में बुधवार की दोपहर आग लग गयी हैं धुएं का गुबार लगभग 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। मुरैना से 2 जबकि जौरा और कैलारस से एक-एक फायरब्रिगेड की गाडि़यां बुलाई गयी है। लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया गया है।
गोदाम मुरैना-जौरा रोड़ पर है इसमें सीएनजी पाइप लाइन बिछाने के उपयोग में आने वाला समान भी रखा है। आग की वजह से दोनों ओर का यातायात रोक दिया गया था। लगभग आधे घंटे के बाद यातायात क्लियर किया गया है। जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि इलाके में सीएनजी पाइपलाईन बिछाने का काम कर रही है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने आरआर रिसॉर्ट को किराये पर लिया है, हादसा यहीं हुआ है।
हादसे के वक्त परिसर में 6 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे
रिसॉर्ट में हादसे के वक्त इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के 6 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे ग्राउंड में रखे पाइपों से धुआं उठा। पास जाकर देखा तो आग की लपटें दिखीं। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।’ गोदाम के आगे वाले हिस्से में सीएनजी सिलेंडर भरी गाड़ी खड़ी थी। यह आग की चपेट में आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
