अचलेश्वर मंदिर में दीपक की लौ से काले पड़ रहे हैं पत्थर

ग्वालियर. नगर के प्राचीन व निर्माण अचलेश्वर मंदिर में आस्था के दीपक बड़ी समस्या बन गया है। श्रद्धालुओं द्वारा गर्भगृह में दीपक लगाने से पत्थर काले पड़ रहे है। मंदिर का निर्माण सवा 3 करोड़ का व्यय हो रहा है। मंदिर प्रबंधन कई बार श्रद्धालुओं से दीपक बाहर लगाने का आग्रह कर चुका है। किन्तु समस्या नहीं सुलझी, मंदिर के संचालन समिति के अध्यक्ष ने न्यास के दुकानदारों को दीपक नहीं रखने के लिये कहा है। लेकिन दुकानदारों दीपकों के माध्यम से होने वाली कमाई छोड़ने के लिये तैयार नहीं है।
अब मंरिद संचालन समिति ने न्यास की दुकानों से दीपक उठाकर कार्यालय में रख दिये। दूसरी ओर मंदिर के जलहरी व मंदिर के गर्भगृहों के 4 गुम्बदों को चांदी से मढ़ने के लिये दान में चांदी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर में चांदी तौलने के लिये कांटा भी मंगा लिया गया है। अब तक 8.50 किलोग्राम चांदी इकट्ठी हो चुकी है।
दीपक की लौ से काले हो रहे पत्थर
मंदिर का प्रबंधन संभाल वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जाने वाले दीपक बड़ी समस्या बन गये हैं। श्रद्धालुओं को गर्भग्ह के बाहर दीपक लगाने के लिये स्टैण्ड की व्यवस्था की गयी है। नजर भी रखी जाती है इसके बाद भी श्रद्धालु नजर बचाकर दीपक लगा जाते हैं। गर्भग्ह से दीपक उठाने के लिये 2 व्यक्तियों की व्यवस्था की है, किन्तु समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *