23 सालों से फरार 8 हजार का इनामी बदमाश को एसटीएफ ने दबोचा
ग्वालियर. स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुरैना के रामनगर से ठगी और लूट का आरोपी को दबोचा है। 23 वर्ष से यह बदमाश पुलिस को चमका दे रहा था। 23 साल में कई बार हुलिया बदल चुका था। लेकिन एसटीएफ ने 2 माह पहले गिरफ्तार करने का टॉस्क शुरू किया था। जिससे बुधवार को कामयाबी मिली है। इन वर्षो में कई बार बदमाश हुलिया बदल चुका है।
अब जवान से वह अधेड उम्र को हो चुका है। बदमाश ने अपने साथियों ने साथ मिलकर एक व्यापारी को जमीन में गढ़ी मिली सोने की गिन्नियों को देने के लिये बुलाकर लूटपाट की थी। पकड़े गये आरोपी पर मुरैना पुलिस की तरफ से 8 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था। इस ठगी व लूट कांड में यह पहला आरोपी पकड़ मंें आया है।
