सिंधिया खाली करेंगे राज्यसभा सीट, मौका किसे मिलता है, गृहमंत्री शाह दे चुके थे केपी यादव के नाम का संकेत, समीकरण नरोत्तम फेवर में

भोपाल. गुना से लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा की सीट खाली हो गयी है। अब इस खाली सीट पर उपचुनाप होंगे। विधानसभा में संख्या के हिसाब से खाली होने वाली राज्यसभा की सीट फिर बीजेपी के खाते में जाना तय है। बीजेपी सूत्रों से पार्टी एक बार फिर जातीय समीकरण को ध्यान में रख उम्मीदवार तय करेगी। फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने दलित, ओबीसी व महिला कार्ड खेला था।इस बार ठाकुर या ब्राहम्ण कोटे से यह पद भरे जाने की संभावना अधिक है।
हालांकि लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच अशोकनगर में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह एक सभा में पूर्व सांसद केपी यादव को दिल्ली ले जाने का संकेत दे चुके हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा यादव को राज्यसभा का टिकट दे सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *