डोडा में फायरिंग, 5 जवान घायल; कठुआ में हवलदार शहीद, 2 आतंकी ढेर
रियासी. जम्मू कश्मीर के रियासी और कठुआ के बाद अब आतंकियों ने डोडा पर भी हमला किया है। यह 3 दिन में इस तरह का तीसरा हमला है। इस बार आतंकियों ने डोडा जिले में सेना के अस्थाई ऑपरेटिंग बेस पर गोलीबारी की और जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। इन हमलों के मद्देनजर इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
इस हमले के बाद डोडा के छत्रकला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी में सेना के 5 जवान घायल बताये जा रहे है। घायलों में एक स्पेशल पुलिस ऑफीसर (एसपीओ) भी शामिल है। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है। कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
आपको बता दें कि डोडा में यह आतंकी हमला कठुआ जिले में एक घर पर आतंकियों की तरफ से की गयी फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में एक आतंकवादी के मारे जाने के कुछ घंटों बाद हुआ है। एक ओर जहां रियासी में सुरक्षाबलों ने जंगलों को चारों तरफ से घेर लिया है। वहीं कठुआ और डोडा में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
कठुआ हमले में
जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा में पिछले 60 घंटे में एक के बाद एक लगातार तीन आतंकी घटनाएं हुई हैं। इसमें 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई। 1 जवान शहीद हुआ और 2 आतंकी मारे गए। तीनों घटनाओं में 5 जवानों समेत कुल 48 लोग घायल हुए हैं।
तारीख: 11 जून, रात 1-2 बजे
स्थान: डोडा, जम्मू
क्या हुआ: आतंकियों ने भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग की। 5 जवान और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) घायल। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली है।
तारीख: 11 जून, देर शाम 8 बजे
स्थान: कठुआ, जम्मू
क्या हुआ: पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हीरानगर के सैदा सोहल गांव में दो आतंकियों ने घरों का दरवाजा खटखटाकर पानी मांगा। ग्रामीणों को शक हुआ तो दरवाजे बंद कर शोर मचाया। आतंकियों ने फायरिंग की। एक ग्रामीण घायल हुआ। DIG और SSP पहुंचे तो एक आतंकी ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। ग्रेनेड फेंकने के दौरान वह मारा गया।
12 जून को लगातार दूसरे दिन जारी मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया। पुलिस ने आतंकी के पास से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन बरामद की है। ऑपरेशन अभी भी जारी है, क्योंकि सुरक्षाबलों को एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है।
तारीख: 9 जून, शाम 6:15 बजे
स्थान: रियासी, जम्मू
क्या हुआ: मोदी सरकार के शपथ के दिन कंदा इलाके में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर आतंकियों ने 25-30 राउंड फायरिंग की। इसमें ड्राइवर को गोली लगी। बस खाई में गिरी। 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 41 घायल हो गए। पुलिस ने संदिग्ध आतंकी का स्केच जारी किया। 20 लाख रुपए का इनाम रखा। 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सर्च ऑपरेशन जारी।
आतंकी हमले की तस्वीरें…









