इटली में मोदी के दौरे से पूर्व खालिस्तान समर्थकों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये कल यानी 13 जून को इटली के लिये रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पूर्व खालिस्तान समर्थकों ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। खाििलस्तान समर्थकों ने हरदीप सिंह निज्जर का भी जिक्र किया है। इटली में 13 से 15 जून तक जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। इससे पहले खालिस्तारी समर्थकों ने इटली में इस नापाक करतूत को अंजाम दिया है। इस घटना की तस्वीरें सामने आयी है। इसमें दिखाई दे रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों न महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने के बाद वहां विरोध में नारे भी लिखे हैं।
इस घटना के विरोध में विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आ गयी है। विदेश सचिव ने कहा है कि भारत ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाये जाने का मामला उठाया है। फिलहाल प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाये जाने को लेकर इटली के अधिकारियों से बातचीत की है। इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *