डम्पर और कंटेनर के बीच हुई टक्कर, 1 किमी तक लगे जाम को खुलवाने में 4 घंटे

ग्वालियर. तेज रफ्तार कंटेनर व डम्पर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। घटना में दोनों वाहन आपस में टकराकर पलट गये। सडक पर वाहनों के पसर जाने से ग्वालियर-झांसी हाइवे पर जाम लग गया। दोनों ओर एक-एक किमी तक वाहनों की कतार लग गयी। घटना सोमवार की सुबह 9 बजे हाइवे पर पॉवर ग्रिड के पास झांसी रोड की है।
घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनगर व डम्पर का ह टाने का प्रयास किया और इसके बाद क्रेन की मदद से हाइवे पर पसरे वाहनांे को एक तरफ किया गया। इस बीच 4 घंटे तक हाइवे पर यातायात जाम रहा। हालांकि हादसे में जनहानि नहीं हुई है। ड्रायवर क्लीनर घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नहीं हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन, बुलानी पड़ी क्रेन
वाहनों को हटवाने के लिए पुलिस ने क्रेन बुलवाई, लेकिन जाम के कारण एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन मौके पर पहुंच सकी। दोपहर में क्रेन की मदद से हादसाग्रस्त हुए वाहनों को सड़क किनारे किया गया है। जिस कारण जाम खुलवाया जा सका।
चार थानों की पुलिस पहुंची
हादसे के बाद झांसी रोड, बिलौआ और सिरोल के साथ ही सुबह गश्त में निकले टीआई गोला का मंदिर राजकुमार शर्मा भी बचाव कार्य में जुट गए। तब कहीं हालात सुधरे, नहीं तो हालत यह थी कि जाम के कारण सभी वाहन फंसे हुए थे। जाम से निकलने की जल्दी में कई लोगों ने अपने वाहन आड़े फंसा दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *