ताज एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

दिल्ली के सरिता विहार में ताज एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि 3 जून को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में ताज एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई. “हमें ताज एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगने के बारे में शाम 4.24 बजे कॉल आया था.

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में सोमवार को ताज एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें अपराह्न चार बजकर 24 मिनट पर ताज एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली। आग बुझाने के लिए दमकल के आठ वाहनों को मौके पर भेजा गया है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।’’ अधिकारी ने बताया कि अबतक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

अपडेट जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *