आंध्रप्रदेश से 10 वर्ष बाद क्यों छिनी राजधानी हैदराबाद? जानिये-जगनमोहन रेड्डी का ‘‘थ्री कैपिटल फॉर्मूला’’ कैसे हुआ था फेल

नई दिल्ली. हैदराबाद अब तक तेलंगाना और आंध्रप्रदेश, दोनों की राजधानी हुआ करती थी। लेकिन अब से हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की ही राजधानी होगी। 2014 के आंध्रप्रदेश रिऑर्गनाइजेशन एक्ट के कारण हैदराबाद 2 जून से तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की साझाा राजधानी नहीं रही। वर्ष 2014 में आधप्रदेश का बंटवारा होने के बाद हैदराबाद को 10 साल के लिये दोनों राज्यों की राजधानी बनाया गया था। 2 जून को आंध्र से अलग होकर तेलंगाना 29वां राज्य बना था। हैदराबाद भारत के सबसे बड़े मेट्रो शहरों में से एक है। दुनिया की बड़ी बड़ी कम्पनियों के दफ्तर यहीह ै। दुनिया के 10 सबसे तेजी से उभरते शहरों में हैदराबाद की जीडीपी 200 अरब डॉलर के पार जाने की अनुमान है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पिछले महा अधिकारियों को 2 जून कके बाद लेकर व्यू गवर्नमेंट गेस्ट हाउस जैसी सरकारी इमारतों को कब्जे में लेने को कहा था।
फिर आंध्र की राजधानी क्या है?
तेलंगाना को बने 10 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक आंध्र प्रदेश की राजधानी पर कोई सहमति नहीं बन सकी है. आंध्र की राजधानी क्या होगी? इसे लेकर दोनों सरकारों- चंद्रबाबू नायडू और वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने काम तो किया लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. 2014 में जब बंटवारा हुआ तो उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की जीत हुई. उस चुनाव में टीडीपी ने 175 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की. सरकार में आने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को राजधानी बना दिया. 22 अक्टूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में नई राजधानी के निर्माण की बुनियाद भी रख दी. इतना ही नहीं, नई राजधानी बनाने के लिए नायडू सरकार ने किसानों से 33 हजार एकड़ जमीन भी अधिग्रहित कर ली.
ऐसा क्यों?
दशकों से तेलंगाना की मांग चल रही थी। फरवरी 2014 में संसद में आंध्रप्रदेश का बंटवारा कर तेलंगाना का गठन करने वाला बिल पास हुआ था और इसके बाद 2 जून 2014 को तेलंगाना अलग राज्य बना। आंध्र प्रदेश रिऑर्गननाइजेशन एक्ट की धारा 5(1) के अनुसार हैदराबाद कोि 2 जून 20174 से असगले 10 साल के आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की संयु1क्त राजधानी बनाया गया था। इस कानून की धारा 5(2) में कहा गया था। 10 साल बाद हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की राजधानी रहेगी और आंधप्रदेश की नयी राजधानी बनाई जायेगी।

तीन राजधानियां बनीं तो क्या होगा?
फिलहाल तीन राजधानियों का मसला सुप्रीम कोर्ट में है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल जाती है और आंध्र में तीन राजधानियां बनती हैं तो ये पहला राज्य होगा, जिसकी तीन-तीन राजधानी होगी. अगर ऐसा होता है तो तीनों राजधानियों से अलग-अलग काम होगाः
– विशाखापट्टनमः ये आंध्र के उत्तर पूर्व में बसा तटीय शहर है. सारे सरकारी कामकाज यहीं से होंगे. मुख्यमंत्री आवास से लेकर राज्यपाल का दफ्तर भी यहीं होगा.
-अमरावतीः आंध्र प्रदेश के बीचोबीच बसे अमरावती शहर में राज्य की विधानसभा होगी. इसका इस्तेमाल विधानसभा सत्रों के लिए होगा.
– कुर्नूलः ये पहले भी आंध्र प्रदेश की राजधानी रह चुकी है. कुर्नूल में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट बनेगी और उसकी बेंच बाकी शहरों में भी बनाई जाएंगी.
अब क्या?
अब तक हैदराबाद में आंध्र प्रदेश की सरकार तीन इमारतों का इस्तेमाल करती थी. पहली- लेक व्यू गेस्टहाउस. दूसरी- लकड़ी का पुल पर स्थित पुलिस बिल्डिंग और तीसरी- आदर्शनगर में बनी हर्मिटेज बिल्डिंग.
अब चूंकि हैदराबाद आंध्र की राजधानी नहीं रही, इसलिए तेलंगाना सरकार ने इन सभी इमारतों पर कब्जा करने का निर्देश दिया है. इस साल जनवरी में आंध्र सरकार ने तेलंगाना सरकार को पत्र लिखकर इन तीनों सरकारी इमारतों को बरकरार रखने की मांगने की थी. साथ ही किराया देने का ऑफर भी दिया था. लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण इस पर बातचीत नहीं हो सकी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *