भिंड, टीकमगढ़ के पहले आ सकते हैं परिणाम, मतगणना के लिए लगाईं 4125 टेबलें
भोपाल. मध्य प्रदेश की सभ 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार 4 जून को सुबह 8 बजे से 52 जिला मुख्यालयों पर प्रारंभ होगी इसके लिए 2125 टेबलें लगाई है। 242 टेबलों पर डाक मतपत्र गिने जाएंगे। मतगणना पर नजर रखने के लिए 116 केंद्रीय प्रेक्षक नियुक्त किए गए है। केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल और जिला बल के 15 हजार से अधिक जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए है।
22 हजार 595 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। प्रत्याशी और गणना चक्र कम होने के कारण भिंड और टीकमगढ लोकसभा सीट के परिणाम पहले आ सकते है। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र शोक होने के कारण उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को मतगणना का दायित्व सौंपा जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतगणना के लिए मंगलवार को ड्राई डे घोषित किया गया है। शराब दुकानें बंद रहेंगी। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल, लैपटॉप, केलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।
