MP के 29 जिला मुख्यालयों पर ही गिने जाएंगे डाक मतपत्र

भोपाल. डाक मतपत्रों की गिनती 29 रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालय पर होगी, इसके लिए अलग से टगेबल होगी इसलिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में पडे मतों की गिनती भी सुबह 8 बजे साथ-साथ प्रारंभ हो जाएगी। सुबह 8 बजे तक जिन सेवा मतदाताओं के मतपत्र प्राप्त हो जाएंगे उन्हें गणना में शामिल कर लिया जाएगा। इन्हें मतगणना स्थल तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों को विशेष पास जारी किए गए है। अभी तक 37 हजार 573 सेवा मतदाताओं के मतपत्र प्राप्त हो चुके है। जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के 35211 और 12816 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान किया। इसी तरह अत्यावश्यक सेवा ले 1432 कर्मचारियों ने भी इस सुविधा का लाभ उठाया। 39 हजार 510 मतदानकर्मियों ने भी मतपत्र से मतदान किया है।
प्रत्येक चक्र की गणना के बाद परिणाम होंगे घोषित
प्रत्येक चक्र की गणना के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसकी प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद ही दूसरे चक्र की गणना प्रारंभ होगी। मतपत्रों की गणना पूरी होते ही इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। प्रत्येक गणना टेबल पर 4 अधिकारी कर्मचारी रहेंगे। माइक्रो ऑब्जर्वर पूरे सूय उपस्थित रहेंगे। यदि किसी ईवीएम का डिस्प्ले खराब हो जाता है तो उस मशीन को अल्र रख दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा से पांच-पांच वीवीपैट की पर्ची का मिलान ईवीएम के वोट से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *