ऑनलाइन फ्रॉड गिरोह को होटल उपलब्ध करवाने वाले आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। 31 मार्च को थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत माधवनगर में स्थित एक होटल के कमरे में कुछ लोग अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेन्टर की आड़ में यूएस एवं विदेशों में रहने वाले नागरिकों को कॉल करके माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का फर्जी एजेन्ट बनकर कम्प्यूटर में वायरस होने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर लाखों रूपये ऐंठ रहे थे। उक्त गिरोह का पुलिस द्वारा पर्दाफाष कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह को माधवनगर में होटल उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देषित किया गया।
थाना बल की एक टीम को होटल में कमरा उपलब्ध कराने वाले फरार आरोपी की घरपकड़ हेतु लगाया गया। दौराने जांच पुलिस टीम को तकनीकी साक्षय व जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि माधव नगर मे ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराध मे फरार मुरैना का अपराधी संजय भदौरिया अपना गेस्ट हाउस शिन्दे की छावनी पर आया हुआ है। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची। अपना गेस्ट हाउस के प्रथम मंजिल पर कमरे मे एक लड़का पुलिस को देखकर दरबाजा बंद करने लगे, संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा दरबाजा खुलवाकर नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय उर्फ सचिन भदौरिया पिता रविन्द्र भदौरिया उम्र 27 साल निवासी चरी कनावर जिला भिण्ड हाल मुकाम जोशी वाली गली न्यू आमपुरा मुरैना का होना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये लकड़े से माधव नगर मे ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराध के बारे में पूछताछ की तो पहले उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा होटल में कमरा उपलब्ध करवाना बताया। पकड़े गये आरोपी की तलाशी में एक वनप्लस मोबाइल एवं एक आईफोन को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी घटना दिनाँक से घर से फरार रहकर अलग-अलग स्थान धौलपुर (राजस्थान), ग्वालियर में रहकर फरारी काट रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *