MP के 52 ज‍िला मुख्‍यालयों में मंगलवार सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

भोपाल. मध्य प्रदेश के सभी 52 जिला मुख्यालय पर मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 29 जिला मुख्यालयों पर डाक मत पत्रों की गणना होगी। ईवीएम से मतों की गिनती भी 8 बजे से प्रारंभी होगी। गर्मी को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई है। अस्थाई अस्पताल फायर ब्रिगेड भी रहेगा। मंगलवारको ड्राई डे रहेगा। वहीं ग्वालियर अंचल की 4 लोकसभा सीटों में से ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की गिनती चुनिंदा संसदीय क्षेत्र में होती है। यह क्षेत्र भाजपा का प्रमुख गढ माना जाता है। पिछले चार लोकसभा चुनाव के इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर साफ नजर आई थी।
लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव नतीजों से पूर्व निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें वोटिंग के आंकडे दिए साथ ही मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस चुनाव में 64 करोड से अधिक वोट पउे है जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है साथ ही इस बार 31 करोड से अधिक महिलाओं ने मतदान किया। वहीं जम्मू कश्मीर में भी 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *