मुबई से भागे बच्चे ग्वालियर में प्रियंका भदौरिया के घर मिले, क्राइम ब्रांच पूरी सुलझाने में जुटी, बच्चे फिलहाल सीडब्ल्यूसी कब्जे में

ग्वालियर. मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने ग्वालियर के आनंदनगर निवासी दिलीप धाकड को हिरासत में लिया तो मुरैना के एक युवक का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस की एक टीम मुरैना पहुंची और सरायछोला से बंटी गुर्जर को उठा लिया। अीाी तक वह भी माधव बाल निकेतन में बच्चों को छोड़ने की कहानी सुना रहा है। पुलिस को माधव बाल निकेतन की केयर टेकर प्रियंका भदौरिया की भूमिका पर शक हुआ तो जब तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गयी तो खुलासा हुआ कि 27 मई से लेकर चारों बच्चे माधव बाल निकेतन आश्रम की केयर टेकर के घर पर है। अभी फिलहाल गोविंदपुरी स्थिल सीडब्ल्यूसी के अधीन बच्चों को किया गया है।
क्या है पूरा मामला ऐसे समझिये
महाराष्ट्र मुम्बई के अंधेरी ईस्ट निवासी चार भाई-बहन जिसमें 18 साल की आर्या तिवारी, 15 साल अनुष्का व 08 साल की कुमुद तिवारी के साथ उनका भाई 11 वर्षीय भावेश 26 मई की रात घर से भागकर आए थे। वह रात 8.32 बजे कल्याण स्टेश्न से पंजाबमेल एक्सप्रेस में चढ़े थे। ट्रेन में बच्चों की मुलाकात झांसी के मुरैना के किसी युवक से हुई थी। मुरैना का युवक को समझते देर नहीं लगी कि वह बच्चे भागकर आए हैं। 27 मई को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मुरैना के युवक ने पूछताछ की तो बच्चों ने पूरी बात बताई। इसके बाद मुरैना का युवक स्टेशन के बाहर से ऑटो बुक कर चारों बच्चों को लेकर हनुमान चौराहा जनकगंज स्थित माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम पहुंचे। बच्चे आनंद नगर निवासी दिलीप धाकड़ की ऑटो में सवार होकर बाल निकेतन तक पहुंचे थे। यहां उनको अंदर तक छोड़कर ऑटो चालक अपना किराया लेकर चला गया था। बच्चों ने ऑटो का ऑनलाइन किराया दिया था। जब अकाउंट से पेमेंट हुआ तो मुम्बई क्राइम ब्रांच को लिंक मिली। जिसके बाद रविवार को क्राइम ब्रांच ग्वालियर पहुंची। अॉटो चालक को निगरानी में लिया तो उसने माधव बाल निकेतन में बच्चों को छोड़ना बताया था। जब पुलिस माधव बाल निकेतन प हुंची तो पता लगा कि वहां तो बच्चे आए ही नहीं हैं। वहां बाल कल्याण समिति के निर्देश पर कोई भी नाबालिग आता है।
असली मां को पता थे कि बच्चे कहां पर है
मुंबई क्राइम ब्रांच 6 दिन से इन बच्चों को ढूंढ रही है जबकि यहािं बीच में एक बार बच्चों की असली मां केयर टेकर प्रियंका भदौरिया के घर पर आकर बच्चों से मुलाकत करके भी गयी थी। लेकिन वहां उसने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया है। कुछ समय पूर्व ही बच्चों के पिता ने उनकी मां को अपनी जिन्दगी से बेदखल कर अन्य महिला से शादी कर ली थी। अब पुलिस यह भी पता कर रही है कि असली व सौतेली मां बीच यह बच्चे कहीं खिलौना तो नहीं बन गये है। जिससे वह आपस में एक दूसरे पर वार करती जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *