ग्वालियर में कॉलेजों की जांच करने वाली 3 नर्सिंग अधिकारियों को नोटिस

ग्वालियर. नर्सिंग कॉलेजों की जांच में सीबीआई अधिकारियों द्वारा रिश्वत लिए जाने का मामला सामने आने के बाद अब कॉलेजों को क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच शुरू की गई है। नर्सिंग कॉलेजों की जांच करने वाली टीम में शामिल शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय जीआरएमसी की तीन नर्सिंग अधिकारी पुष्पा राय, गिरजा झा और पूनम सिंह जांच के दायरे में आई है। इन्होंने नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने के बाद उपयुक्त बताया था। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से इनको कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 7 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने कहा गया है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरूण पिथोडे की ओर से जारी आदेश में इन पर निजी नर्सिंग कॉलेज के पक्ष में गलत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आरोप है।
हर स्तर पर हुई गडबडी
मान्यता की कसौटी पर खरे न उतरने वाले नर्सिंग कॉलेजों में हर स्तर पर गडबडी के मामले सामने आ रहे है। कॉलेजों की जांच के लिए राज्य व स्थानीय स्तर के साथ नर्सिंग काउंसिल के तीन मुख्य चेक प्वाइंट बने थे लेकिन तीनों स्तर पर अफसरों का ऐसा गठजोड रहा कि सब जानते हुए भी वह आंखें मूंदकर बैठे रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *