शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता हो -एडीजीपी

ग्वालियर 02 जून को अति. पुलिस महानिदेशक(महिला सुरक्षा) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव द्वारा ग्वालियर जोन के जिला ग्वालियर, षिवपुरी, गुना, अषोकनगर की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था के संबंध में सिटी सेंटर स्थित आईजी ग्वालियर जोन कार्यालय में समीक्षा बैठक ली गई।
समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित जिलों के पुलिस अधीक्षकगणों को महिला संबंधी अपराधों का समयसीमा में निकाल करने के साथ ही उनके मामलों में सहानुभूतिपूर्वक त्वरित कार्यवाही के निर्देष दिये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ग्वालियर जोन में कानून-व्‍यवस्‍था के सुदृढ़ीकरण और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। इसी अनुक्रम में एडीजीपी महिला सुरक्षा द्वारा घटित महिला संबंधी अपराधों, उन पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही और ज़ोन की कानून व्यवस्था की विस्‍तृत समीक्षा की और उन्होंने अपराधियों पर की जाने वाली प्रभावी कार्यवाही के संबंध में भी पुलिस अधीक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेपरि है और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता हो।
बैठक में एडीजीपी महिला सुरक्षा ने ग्वालियर जोन के थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क द्वारा किये जा रहे कार्यो तथा महिला संबंधी अपराधों की जानकारी ली गई। उनके द्वारा थानों में शौचालय की उचित व्यवस्था कराने के साथ ही महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को अधिक से अधिक फील्ड ड्यूटी में लगाये जाने हेतु निर्देषित किया गया। नवीन कानून के संबंध में समस्त पुलिस अधिकारियों को प्रषिक्षण दिये जाने के लिये कहा गया और महिला जागरूकता अभियान चलाया जावे। मादक पदार्थ के खिलाफ भी अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *