मतगणना से 2 दिन पूर्व चुनाव आयोग से मिला विपक्ष, ईसी के सामने रखीं 5 मांगें

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के परिणाम से पूर्व इंडिया गठबंधन के नेताओं का एक प्रतिनिधिमण्डल रविवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और इसने चुनाव आयुक्त के सामने 5 मांगें रखी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम गठबंधन ने नेता तीसरी बार एक साथ चुनाव आयोग आये हैं। हमने हमारी चिंताओं को चुनाव आयोग को बताया और उनसे चर्चा की।
पहली मांग‘-पोस्टल बैलट के परिणाम ईवीएम के रिजल्ट से पहले जारी किये जाये।
दूसरी- नियमों के ततहत काउंटिंग हो, पर्यवेक्षक इन नियमों को लागू कराये।
तीसरी-मतगणना की सीसीटीवी से मॉनीटरिंग हो और कंट्रोल यूनिट का वेरीफिकेशन हो।
चौथी-मशीन से जो डेटा आये उसे कन्फर्म किया जाये।
पांचवी- ईवीएम को जब सील किया जाता है तो उसे बेरीफाई करने के लिये काउंटिंग एजेंट होते हैं। काउंटिंग के बीच उसे री-कंफर्म किया जाये
