पुलिस व प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से हटवाये लाउडस्पीकर
ग्वालियर । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर (ध्वनि विस्तारक यंत्रों) को हटाने एवं कोलाहल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम का पालन करवाने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस आईजी ग्वालियर अरविन्द सक्सेना द्वारा ग्वालियर जोन के समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षकों को प्रषासन के साथ समन्वय स्थापित कर धर्मगुरुओं की मीटिंग लेकर धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, चर्च आदि से लाउड स्पीकर हटाने व विधिवत अनुमति लेकर लाउडस्पीकर (ध्वनि विस्तारक यंत्रों) को उपयोग करने हेतु निर्देषित किया गया है। कार्यवाही में ग्वालियर जिले में दो दर्जन से अधिक तथा गुना, षिवपुरी व अषोकनगर में एक-एक दर्जन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को सहमति से हटवाया गया।
धार्मिक स्थलों से दो दर्जन से अधिक लाउडस्पीकर (ध्वनि विस्तारक यंत्रों) को धर्मगुरुओं की सहमति से हटवाया गया तथा उन्हे समझाइश दी गई कि यदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करना है तो इसके लिये आप विधिवत अनुमति लेकर नियमानुसार प्रयोग करें। ग्वालियर जिले में पूर्व में भी अभियान चलाकर सभी धर्मो के लोगों की मीटिंग लेकर सहमति से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटवाने की कार्यवाही की गई थी। पुलिस व प्रशासन की बनाई गई संयुक्त फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा सभी धर्मो के लोगों की मीटिंग ली जाकर उन्हे शासन के आदेश तथा ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया, जिस पर से उनके द्वारा स्वेच्छा से आगे आकर मंदिर, मस्जिद व धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर को निकाला गया।
