ग्वालियर में महिला के साथ मुस्लिम युवक ने की दोस्ती, किया दुष्कर्म और ब्लैकमेल

ग्वालियर. माधौगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुढा-गुडी कानाका इलाके में रहने वाली महिला से रोफीन उर्फ रोबिन अहमद पुत्र रहीश खान ने दोस्ती की। महिला घर में अकेली थी तो वह घुस आया और दुष्कर्म किया। करीब 2 साल से वह महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला को बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर महिला ने शिकायत की। माधौगंज थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामला दर्ज होते ही आरोपी अपने घर से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
ब्लैक मेल कर रहा था आरोपित
महिला ने बताया कि उसकी शादी गुढ़ा-गुढ़ी का नाका निवासी युवक से हुई थी। यहां पर उसकी दोस्ती रोबिन अहमद से हुई थी और वह अक्सर उसके घर आने जाने लगा था। एक साल पहले वह घर पर अकेली थी तो रोबिन अहमद उससे मिलने आया था और उसके साथ गलत काम किया था। इसके बाद वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित महिला को अलग अलग जगह बुलाता था और उसका शरीरिक शोषण करता था। उसके शोषण व प्रताडि़त करने से वह तंग आ गई और पुलिस थाने में शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *