पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हुआ खुलासा -मेरा बेटा शराबी नहीं था, मै इस आरोप से आहत हूं-रीना श्रीवास्तव
ग्वालियर. रविवार और सोमवार की रात 3.05 बजे तेज रफ्तार बेकाबू कार विक्की फैक्ट्री स्थित वीनस वैक्बैंट से जा टकराई। इससे पहले कि वारिद श्रीवास्तव की मां रात 2.28 बजे नाराज लहजे में तू इस समय कहां -बेटा बोला कि मां रास्ते में हू वापिस लौट रहा हूं, इसकी थोड़ी देर बाद कार टकरा गयी है। इसमें विशेष बात है इस कार हमेशा वारिद श्रीवास्तव ड्राइव करता था लेकिन मोहित चौहान को कार की क्लिच और एक्सीलेटर और ड्राइविंग का अंदाजा नहीं था तो कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और कार वीनस बैक्वेंट के किनारे जा टकराई तो कार में वारिद श्रीवास्तव और ऋषभ जाट ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।


मेरा बेटा नशे में था इस आरोप से आहत हूं-रीना श्रीवास्तव (वारिद की मां)
घटनास्थल पर कार की जांच पड़ताल करे ही बिना कह दिया कि कार में सवार चारों दोस्त नशे में थे। इससे परिवार का लाडला तो चल बसा और लड़के नशे धुत्त थे यही बात दूसरे दिन अखबारों की सुर्खियां रहें। इस बात से वारिद श्रीवास्तव और ऋषभ जाट का परिवार बेहद आहत था परिवार और कॉलोनी में इस आरोप को सुनने के बाद वारिद श्रीवास्तव की मां का बुरा हाल है। अखबार वालों ने बेटे मेरे को शराबी बना जबकि 23 मई को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि किसी भी तरह का लिकर नहीं पाया गया। उसके स्टमक में 30एमएल नॉन डायजेस्टबल फूड था।
ऋषभ जाट की बॉडी में लिकर नहीं था
ऋषभ जाट 26, के पिता भगवान सिंह रूद्धे गले में बताया कि मेरे बेटे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गयी उसमें लिकर (शराब) नहीं पाई गयी, उसके स्टमक में नॉन डायजस्टेबल फूड पाया गया है और उसके हिप्स (कूल्हे) में फै्रक्चर था।
शिशिर श्रीवास्तव के बेटे सहित चार लोग थे कार में
शहर के गोला का मंदिर स्थित भाऊ साहब पोतनीश एनक्लेव निवासी शिशिर श्रीवास्तव नगर निगम में डिप्टी कमिशनर थे, कुछ दिन पहले ही वह अपने मूल विभाग पीएचई में बतौर असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में पहुंच गए हैं। रविवार रात पूर्व डिप्टी कमिश्नर का बेटा वारिद श्रीवास्तव (21) अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए अन्य दोस्तों के साथ हाइवे स्थित एक रिसोर्ट में गए थे। उसके साथ दोस्त ऋषभ जाट, जय यादव व मोहित चौहान भी आए थे। रात तीन बजे के लगभग जब वह पार्टी करने के बाद एक्सयूवी एमपी 07 सीजी-5070 से घर वापस आने के लिए रवाना हुए। कार मोहित चला रहा था और कार स्टार्ट करते ही उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। जब उनकी कार शिवपुरी लिंक रोड पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर वीनस वैंक्वेट में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार ऋषभ और वारिद की मौके पर मौत हो गई। मोहित और जय गंभीर घायल हो गए।
