मुरैना के TI के भाई पर फायरिंग, पुलिस ने रात 12.30 बजे को आरोपी को दबोचा

मुरैना. सिविल लाइन थाने में पदस्थ टीआई रामबाबू यादव के भाई राम अवतार यादव के घर बदमाश ने गोली चलाई। घटना देर रात की है। शहर के उपनगर ग्वालियर के घासमंत्री निवासी रामअवतार यादव राजनैतिक है। उनका छोटा भाई रामबाबू यादव टीआई है और मुरैना के सिविल लाइन थाना के प्रभारी है। मंगलवार की रात को बदमाश ने रामअवतार के घर पर फायरिंग की है और इसके बाद वहां से भाग गया।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास छानबीन की और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये। इसमें आरोपी गोली चलाता हुआ नजर आया है। जब पुलिस ने फुटेज देखा तो उसमें दिख रहे युवक की पहचान आनंद कमरिया निवासी घाासमंड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी बोला- सुबह से पकड़कर बैठाए था
पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को एक कहानी सुनाई है कि जिस पर उसने गोली चलाई थी, वह उसे सुबह से पकड़कर बैठाए थे। क्यों बैठाए थे, यह नहीं बताया। ग्वालियर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि घासमंडी में गोली चलने की घटना हुई है। फुटेज आने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *