जमीनी को लेकर चले लाठियां, कुल्हाडी और सरिये में 14 लोग घायल
ग्वालियर. दो पक्षों में लाठियां, कुल्हाड़ी और सरिये चलने से 14 लोग जख्मी हो गये है। घायलों में एक ही परिवार के 11 लोग शामिल है। जिनमें 5 महिलायें और दूसरे पक्ष से भी 3 लोग जख्मी हुए है। घटना बिजौली के दुहिया गांव की बताई गयी है। मंगलवार की देर रात 3 गंभीर घायलों को जयारोग्य चिकित्सालय लाया गया। शेष मुरार जिला अस्पताल में भर्ती है। दुहिया गांव के राधेश्याम बघेल और हरिसिंह बघेल के बीच जमीन को लेकर विवार है। मंगलवार को हरि सिंह ने इसी जमीन को जोतना शुरू कर दिया। राधेश्याम के परिवार ने इसका विरोध किया। इस पर हरि सिंह बघेल, उसके बेटे सतीश, संजू व नरेन्द्र सहित 8 से 10 लोगों ने हमला बोल दिया।
राधेश्याम सिर पर कुल्हाडी लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके परिवार के 10 और लोग घायल है। परिवार ने बिजौली थाने में सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। आधे मुरार जिला अस्पताल में भर्ती है। गंभीर घाय को जेएएच में रेफर किया गया है।
