14 खाद-बीज की दुकानों से नमूने लेकर जाँच के लिये भेजे
ग्वालियर – खरीफ सीजन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक, बीज एवं पौध संरक्षण औषधियाँ उपलब्ध कराने के लिये खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के निर्देश किसान कल्याण एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खाद-बीज दुकानों से नमूने लेकर प्रयोगशाला में जाँच कराएँ और जिन दुकानों के नमूने अमानक पाए जाएँ, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही अमानक खाद व बीज के लॉट को प्रतिबंधित किया जाए।
इस कड़ी में कृषि विभाग के दल ने 14 खाद-बीज दुकानों से नमूने लेकर गुणवत्ता प्रयोगशाला में जांच के लिये भेजे गए हैं।
