आज ग्वालियर-चंबल समेत 24 जिलों में चलेगी लू

ग्वालियर. प्रदेश में लगातार द्रोणिका बन रही है इस वजह से बंगाल की खाडी से भी नमी आ रही है, इसके चलते लू जैसे हालात के साथ ही बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा भी हो रही है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बने रहने की संभावना है। मंगलवार को ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू के आसार है। उधर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।
तपिश बरकरार
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिमी विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तपिश बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *