श्रद्धांजलि देने आये बुजुर्ग को चक्कर आया तो सिंधिया-प्रियदर्शिनी ने संभाला, पानी पिलाया रूमाल से आंखे-चेहरा पोंछा
ग्वालियर. जयविलास पैलेस में राजमाता माधवीराजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने के लिये पहुंचे 99 वर्ष के बुजुर्ग को चक्कर आ गये। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें संभाला। सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी पानी लेकर आई, सिंधिया ने अपने हाथ से उन्हें पानी पिलाया।
सिंधिया दम्पत्ति ने अपने रूमाल को पानी में भिगोलकर बुजुर्ग की आंखों, गर्दन और चेहरे को पोंछा, सिंधिया बुजुर्ग का हाथ पकड़े रहे। हालत में सुधार होने पर अपने कर्मचारियों से उन्हें घर तक छोड़ने के लिये भी कहा। सिंधिया दम्पत्ति की संवेदनशीलता का वीडियो सामने आया है।

बुजुर्ग का नाम गणपत राव है, वह राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। व्यापारी गणपत राव चेंबर ऑफ कॉमर्स के भी सदस्य रहे हैं। सिंधिया और उनकी पत्नी, गणपत राव की 20 मिनट तक परिवार के सदस्य की तरह देखरेख करते रहे।
