जम्मू -कश्मीर में 2 आतंकी हमले, टूरिस्ट कपल को गोली मारी दूसरी शोपियां में भाजपा नेता की हत्या

अनंतनाग.जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में 2 अलग-अलग फायरिंग की घटना सामने आई है। शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकियों ने भाजपा नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद पर फायरिंग की थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया था। जहां बताया जा रहा है कि उनकी मौत हो गयी। वहीं अनंतनाग के पहलगाम इलाके में राजस्थान के एक कपल को गोली मारी है।
ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहलगाम में एक टूरिस्ट कैम्प को निशाना बनाया था। यहां जयपुर के एक कपल फरहा और तबरेज को गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका अभी इलाज चल रहा है।
भाजपा नेता एजाज अहमद की हत्या
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके को घेर लिया। गोलीबारी के बाद इलाके की घेराबंदी की गयी है। सर्च ऑपरेशन जारी है। मसलन, शोपिया के हीरपोरा इलाके में की गयी फायरिंग में भाजपा नेता एजाज अहमद बुरी से तरह से घायल हो गये थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने दम तोड दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *