कलेक्ट्रेट कार्यालय के राजस्व रिकॉर्ड रूम में लगाए जायेंगे सीसीटीव्ही कैमरे

ग्वालियर .कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिफ्ट हुए राजस्व रिकॉर्ड रूम में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जायेंगे। इसके साथ ही रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के लिये अन्य जो आवश्यकतायें होंगींए उनकी भी पूर्ति की जायेगी। कलेक्टर ने रविवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणोंए न्यायालयीन प्रकरणोंए विभिन्न बैंकों की बकाया वसूली के संबंध में भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमारए एडीएम टीएन सिंहए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्वए तहसीलदारए नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा है कि राजस्व रिकॉर्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इसको व्यवस्थित रखने के लिये गोरखी कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित किए गए रिकॉर्ड रूम की निगरानी के लिये सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाएँ। रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रहेए इसके लिये अलमारियों आदि की जो आवश्यकता हैए उसको भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में राजस्व संबंधी चल रहे प्रकरणों में शासन का पक्ष समय से और मजबूती के साथ रखा जाए इसके निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *