दीनदयाल नगर में हटाया बनाई जा रही बाउंड्री वॉल को हटाया
ग्वालियर — नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी की बाउंड्री वॉल हटाने की कार्रवाई भवन शाखा द्वारा की गई ।
सहायक सिटी प्लानर प्रदीप सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया की नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार छावई मार्केट नीमवाला चौराहा पटरी रोड भदरौली मार्ग दीनदयाल नगर ग्वालियर पर रिक्त भूमि/प्लाट पर बनी सीमेन्टेड बाउन्ड्रीवाल सहित अन्य स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीनो की सहायता से तुडाई कार्य करवाया गया। उक्त कार्यवाही मे भवन अधिकारी पवन शर्मा, क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्र:-08 अजय शर्मा, मदाखलत निरीक्षक श्रीकान्त सेन एव दल (पूर्व) तथा पर्याप्त मात्रा मे थाना-महाराजपुरा का पुलिस बल उक्त कार्यवाही मे मौजूद रहा।
