गृहमंत्री अमित शाह ने एयरपोर्ट पर नेताओं से की चर्चा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की आगवानी, पूजा करने के बाद ललितपुर में आमसभा संबोधित करेंगे
दतिया. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से शनिवार की सुबह 11.40 बजे विशेष प्लेन से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनकी अगुवानी प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने की। वह कुछ देर एयरपोर्ट पर रूके और भाजपा कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की। यहां से वह हेलीकॉप्टर से ललितपुर के लिये रवाना हुए। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गयी थी।
अमित शाह ललितपुर में झांसी ललितपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा को संबोधित करने के बाद वह हेलीकॉप्टर से बांदा के लिये रवाना होंगे। बांदा से वह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमेठी के लिये उड़ान भरेंगे।
