सीएम हाउस से गिरफ्तार विभव कुमार
नई दिल्ली. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस से हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विभवकुमार को कुछ देर पहले ही अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस से हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें सिविल लाइन पुलिस स्टेशन लेकर गयी थी। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद है।
जैसे ही पुलिस विभव को लेकर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंची तो वहां आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें धक्का देकर एक ओर कर दिया। सूत्रों के अनुसार विभव कुमार ने अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस को जो मेल भेजा था उसका आईपी एड्रेस भी पुलिस ने ट्रेक किया था कई टीमें विभव की तलाश के लिये लगातार लगी हुई थी और फाइनली विभव को सीएम आवास से हिरासत में ले लिया गया।
