हरियाणा में चलती बस में लगी से 10 श्रद्धालु जिन्दा जले, 25 अधिक सवारी झुलसे

हरियाणा. शुक्रवार की देर रात लगभग 1.30 बजे कुण्डली-मानेसर -पलवल एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती में बस में आग लग गयी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 25 से अधिक बुरी तरह से झुलस गये। 8 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हुई, 2 अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों ने बताया कि हादसा नूंह जिले में तावडू गांव के पास हुआ। बस में 64 लोग सवार थे। यह सभी आपस में रिश्तेदार है और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले है। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी और साथ ही स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अधिकांश घायलों को नूंह के नल्हड स्थित मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
बाइक से बस का पीछा कर ड्राइवर को जानकारी दी
तावड़ू गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बस में आग लगी देखी तो ड्राइवर को आवाज लगाकर रुकने को कहा। बस नहीं रुकी तो मोटरसाइकिल से पीछा किया और ड्राइवर को सूचना दी। तब तक आग काफी फैल चुकी थी।
गांववालों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया था। पुलिस को भी जानकारी दी थी। तब तक कई लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। उनमें से 8 की मौत हो चुकी थी।

हादसे से जुड़े PHOTOS…

पीड़ित पायल शर्मा ने बताया है कि बाहर से बस का दरवाजा बंद हो गया था। इससे लोग बाहर नहीं निकल पाए।
पीड़ित पायल शर्मा ने बताया है कि बाहर से बस का दरवाजा बंद हो गया था। इससे लोग बाहर नहीं निकल पाए।

आग लगते ही खिड़की हो गई लॉक, शीशे तोड़कर कूदे
अस्पताल में भर्ती होशियारपुर की पायल शर्मा ने बताया कि ज्यादातर यात्री सो गए थे। लपटों की गर्मी महसूस हुई तो नींद खुली। सभी चीखने लगे। बस का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह लॉक था। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। जैसे-तैसे लोग खिड़की के शीशे तोड़कर कूदे। काफी लोग अंदर ही फंस गए, जिसकी वजह से कुछ की जान चली गई तो काफी लोग झुलस गए।

हादसे की जानकारी देतीं अस्पताल में भर्ती सुनीता शर्मा।
हादसे की जानकारी देतीं अस्पताल में भर्ती सुनीता शर्मा।

बाहर कूदे तो मदद नहीं मिली, लोग वीडियो बनाने में लगे रहे
होशियारपुर की निवासी घायल सुनीता शर्मा ने बताया है कि उनके चाचा हर बार बस लेकर धार्मिक स्थल पर जाते हैं। वे लोग पहले वृंदावन-मथुरा फिर अयोध्या, इलाहाबाद, बनारस से होकर कल वृंदावन पहुंचे थे। यहां से सभी लोग रात में पंजाब जाने के लिए निकले।रास्ते में उनकी बस में आग लगी और धुआं ही धुआं भर गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। खिड़कियां तोड़कर लोग बाहर कूदे। बाहर आकर हाईवे पर काफी लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। लोग सिर्फ वीडियो ही बनाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *