EPFO ग्वालियर के सामाजिक सुरक्षा सहायक ने ली रिश्वत, CBI ने किया गिरफ्तार

भोपाल. सीबीआई भोपाल की टीम ने ग्वालियर स्थित क्षेत्रीत्र ईपीएफओ कार्यालय के सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) संजय शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इस मामले में एक शिकायत के आधार पर आरोपी एसएसए विरूद्ध मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि शर्मा ने पेंशन जारी करने के लिए उससे 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत के एक भाग के तौर पर उसने अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपए की राशि डलवाई।
आरोपित ने शिकायतकर्ता को बताया कि रिश्वत के 10 हजार रुपये उसके खाते में आ गए है। इसी आधार पर सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के ग्वालियर स्थित कार्यालय एवं आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *