खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की मौत
इंदौर. बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटाबिल्लोद हाईवे पर चंदन नगर ब्रिज के पास सडक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। शुरूआती जानकारी के अनुसार एक बोलेरो खडे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गुना जिले के रहने वाले है, सभ्ज्ञी अलीराजपुर कें बोरी गांव में एक कार्यक्रम मे शामिल होने गए थे। वापस लौटते हुए बुधवार देर रात को घाटाबिल्लोद पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला सहित 8 लोगों को मौत हो गई। मृतकों के शव को बेटमा अस्पताल लाया गया है। एएसपी इंदौर रूपेश द्विवेदी ने बताया कि 8 लोगों की मौत की सूचना है जबकि एक शख्स घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात करीब 10.30 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से शवों को बेटमा अस्पताल लाया गया।
