स्लोवाकिया के पीएम को मारी गोली, हालत नाजुक, गोली पेट में लगी, एक हमलावार पकड़ा गया

स्लोवाकिया. यूरोपीय देश स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको को बुधवार 15 मई को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। समाचार एजेंसी टीएएसआर के अनुसार संसद के के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने स्वयं इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार 4 गोलियां चलाई गयी थी।
पुलिस ने हमालवर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक हॉल के बाहर भाषण दे रहे थे। स्लोवाकिया की राष्ट्रपति जुजाना कैपुतोवा ने हमले की निंदा की है। उन्होंने इसे क्रूर बताया और प्रधानमंत्री फिको के जल्द स्वस्थ्य होने की ईशवर से कामना की है।

पुलिस ने मौके से हमलावर को पकड़ा लिया है।
पुलिस ने मौके से हमलावर को पकड़ा लिया है।

हमले की तस्वीरें देखे…

जब हमला हुआ प्रधानमंत्री हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे
जब हमला हुआ प्रधानमंत्री हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे
गोली लगने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को सुरक्षाबलों ने गाड़ी में बैठाया।
गोली लगने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को सुरक्षाबलों ने गाड़ी में बैठाया।
गोली चलने के बाद भीड़ और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
गोली चलने के बाद भीड़ और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी को कुछ देर तक हमले वाली जगह पर ही हथकड़ी लगाए रखा।
पुलिस ने आरोपी को कुछ देर तक हमले वाली जगह पर ही हथकड़ी लगाए रखा।
पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया।

राजधानी से 180 किलोमीटर दूर हुआ हमला
हमला हैंडलोवा शहर में हुआ, जो राजधानी ब्रातिस्लावा से लगभग 180 किलोमीटर दूर हुआ। यूरोपियन कमीशन की चीफ ने हमले की निंदा की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि ऐसी हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई जगह नही है। ऐसे हमले लोकतंत्र में हमारी (सरकार) की भलाई को कमजोर करता हैं।स्लोवाकिया में 30 सितंबर 2023 के संसदीय चुनाव में फिको ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वो विवादों में रहने लगे थे। पहले उन्होंने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर रोक लगा दी थी। फिर सरकारी टी वी चैनल Rtvs पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *