भांजे की सगाई में मामा को गोली मारने वाले एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार

ग्वालियर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पटेल नगर स्थित द वैली व्यू होटल में पीताम्बरा कॉलोनी यादव धर्मकांटा निवासी सूरज लोधी की इंगेजमेंट का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। इस दौरान होटल में ठहरे विशाल कांकर, सुंदरम दुबे, नरसिंह चौहान, अभय राणा और कौशल शर्मा से विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपियों ने सुरज पाल व उसके मामा कदम सिंह लोधी की मारपीट कर गोली मार दी थी, जिसमें फरियादी के मामा कदम सिंह घायल हो गये थे। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से आरोपी फरार थे।
उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की टीमों को लगाया गया था। 15 मई को तकनीकी सहायता के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकरण का एक आरोपी नरसिंह चौहान मुरैना में है।
क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को फरार बदमाष को पकड़ने हेतु मुरैना भेजा गया। मुरैना में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाष की गई, तलाषी के दौरान जानकारी मिली की उक्त आरोपी मुरैना से ग्वालियर निकल गया है। पुलिस टीम वापस ग्वालियर आई और तकनीकी सहायता के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी डीडी नगर, शताब्दीपुरम पहाड़ी के पास मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घटनास्थल के वीडियो फुटेज में दिख रहा व्यक्ति खड़ा दिखा। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर पकड़े गये संदिग्ध ने अपना नाम नरसिंह चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान निवासी शंकरपुरी गली नं. 3 शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद(उ.प्र.) हाल निवासी शताब्दीपुरम डीडी नगर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से थाना विश्वविद्यालय के उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी से उसके अन्य साथियों तथा हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
थाना प्रभारी विश्वविद्यालय टीआई उपेन्द्र छारी, एसआई राजीव सोलंकी, संजू सिंह, प्र.आर. अनिल शर्मा, कुलदीप यादव, आरक्षक. चालक प्रमोद यादव आदि को आरोपी की घेराबंदी कर दबोचने में कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *