बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का दिल्ली एम्स में निधन
बिहार. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। गले के कैंसर से पीडित थे। सुशील कुमार मोदी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। बता दें कि सुशील कुमार मोदी कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कैंसर की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पीएम मोदी की इसकी जानकारी दे दी है और वो लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में नहीं रहेंगे।
