पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया- गोलीबारी में घायलो को टीआई और आरक्षकों ने डोनेट किया ब्लड

ग्वालियर, रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद आज सुबह गोलीबारी की घटना में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि इसमें पुलिस की सरहानीय पहल सामने आई। पुलिस ने इस विवाद में घायल हुए लोगों को न सिर्फ अस्पताल पहुंचाया बल्कि घायलों को अपना ब्लड देकर मानवता की मिसाल भी पेश की। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल नामजद मुख्य आरोपी यशवीर सिंह भदौरिया ओर रंजीत वाल्मीकि को पकड़ा।
इधर गंभीर रूप से घायल राजवीर जाटव ओर परिजनों को अस्पताल पहुंचाया बल्कि महाराजपुरा थाने के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने आगे बढ़कर राजवीर को अपना रक्त दिया। इसके अलावा आरक्षक नागर सिंह गुर्जर और आरक्षक कुंज बिहारी शर्मा ने भी घायलों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। आमतौर पर जब घायल और बीमार को उसके अपने ही रिश्तेदार रक्तदान करने से कतराते हैं। पुलिस ने रक्तदान कर न सिर्फ किसी की जान बचाई बल्कि यह भी संदेश दिया कि रक्तदान से बढ़कर कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *