CM हाउस में केजरीवाल के PA पर लगा मारपीट का आरोप, थाने पहुंची थी स्वाति मालीवाल के साथ क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने आमआदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की तरफ से सनसनीखेज आरोप लगाये जाने का दावा किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दावा किया है सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गयी। कॉल करने वाले स्वयं को स्वाती मालीवाल बताया है। आइए जानते हैं कि इस पूरे मामले में अभी तक क्या-क्या हुआ?
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया था कि दिल्ली सीएम आवास के अन्दर से सोमवार की सुबह 9 बजे दिल्ली पुलिस को 2 PCR कॉल की गयी थी। कॉल करने वाले ने बताया कि यह स्वाति मालीवाल बोल रही हे। उन्होंने सीएम हाउस के भीतर स्वयं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह आरोप मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए (Personal Assistant) विभव कुमार पर लगाये गये।
स्वाति मालीवाल सोमवार की सुबह 9.10 बजे सीएम हाउस पहुंची थी। वह सीएम केजरीवाल से मिलना चाहती थी। लेकिन सीएम के निजी स्टाफ ने उन्हें केजरीवाल से मिलने नहीं दिया। इसके बाद मालीवाल ने सुबह 9.31 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। यह कॉल सुबह 9.34 बजे नॉर्थ कंट्रोल रूम को ट्रांसफर की गयी। नॉर्थ कंट्रोल रूम ने सुबह 9.39 बजे डीडी एंट्री में सुधार किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *