सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2023-24 के लिए सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम के बाद अब कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम भी आज जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम CBSE बोर्ड आधिकारिक के रिजल्ट पोर्टल results.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
39 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल
गौरतलब है कि CBSE बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल 12वीं और 10वीं कक्षा की मिलाकर कुल 39 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। वहीं 12वीं कक्षा इस साल 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा में इस साल कुल 1,63,3730 परीक्षार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था और 1621224 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *