MP में आर्मी के ट्रक,कार और बस की भिड़ंत, 2 की मौत, जवान सहित 10 घायल
सीहोर. राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी में एनएच 46 पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बस यात्री व दूसरा बस का क्लीनर है। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे पीलूखेड़ी गांव के समीप धागा फैक्ट्री के पास हादसा हुआ। पहले पांच लोगों की मौत की सूचना मिली थी। मृतकों में आर्मी के दो जवान, 2 यात्री व एक फैक्ट्री का कर्मचारी बताया जा रहा था। हालांकि बाद में दो की पुष्टि हुई।
