भोपाल-जयपुर सहित 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल. राजाभोज एयरपोर्ट को रविवार की 12 मई बम उड़ाने से धमकी दी है। जिसमें राजाभोज एयरपोर्ट सहित दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना, अगरतला, गुवाहाटी, औरंगाबाद, जम्मू, बागडोगरा और कालीकट एयरपोर्ट्स को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये मिली है। रविवार की दोपहर लगभग 3 पर भेजे गये ईमेल में एयरपोर्ट बिल्उिंग मे ंबम प्लांट किये जाने की बात की गयी है। मैसेज भेजने वाले ने ग्रुप का नाम कोर्ट बताया है। भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुलिस को खबर दी है।
बम से एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी के बाद तलाशी अभियान
धमकी मिलने के बाद भोपाल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ, पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड ने चप्पे -चप्पे की तलाशी ली गयी। जांच में फिलहाल कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने बताया है कि ईमेल दोपहर 3.03 बजे आया है।
धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत केस दर्ज
एयरपोर्ट अधिकारी की शिकायत पर भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
देश के 12 एयरपोर्ट पर ब्लास्ट की धमकी
CISF के ऑफिशियल ई-मेल पर मेल कर भोपाल समेत देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा- एयरपोर्ट की बिल्डिंग में एक्सप्लोजिव डिवाइस लगा दी है। कुछ घंटों में ब्लास्ट होगा। इस मेल को आप धमकी मत समझिएगा। बम को निष्क्रिय कर दीजिए, नहीं तो कई निर्दोष लोगों की जान जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *