मातृत्व दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग ढाई सौ मरीजों की गई जांच
ग्वालियर – मोनी बाबा आश्रम माडारे की माता के सामने, कैंसर पहाड़ी , ग्वालियर में अस्तित्व फाउंडेशन के द्वितीय वर्षगांठ एवं मातृत्व दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एसकेएस हॉस्पिटल गोविंदपुरी द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभय चौधरी अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर एवं महेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष बीज निगम मध्यप्रदेश शासन सुधीर गोस्वामी विशिष्ट अतिथि एवं राजदीप सिंह जादौन की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम को आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दीपा जादौन द्वारा बताया गया कि कि आज अस्तित्व फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस एवं मातृत्व दिवस के शुभ अवसर पर गरीब एवं पैसा है लोगों के लिए संस्था की ओर से आज निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें लगभग 10 डॉक्टर द्वारा निशुल्क रूप से अपनी सेवाएं दी गई हैं जिनमें विशेष रूप से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित गुर्जर, डॉ उत्कर्ष गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ अंकुर यादव बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. सत्यपाल सिंह बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. रुचिका धाकरे, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.अनवेश परमार नेफ्रोलॉजिस्ट , डॉ. अवनीश गौर , गैस्ट्रोलॉजिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु महाना और डॉ आकाश बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच करते हुए उनको दवाइयां वितरित की गई।स्वास्थ्य शिविर मैं लगभग 250 लोगों की जांच की गई। डॉक्टरों के द्वारा मरीज को नियमित जांच की सलाह दी गई और साथ ही यह भी कहा गया कि सभी बच्चे एवं उनके परिजन नियमित रूप से 40 साल के बाद अपनी जांच करते रहें।
