वीडियो कॉल में फंसा इंजीनियरिंग का छात्र
ग्वालियर. एक वीडियो कॉल में न्यूड युवती से चैट करना इंजीनियरिंग छात्र को भारी पड गया। युवती ने छात्र का वीडियो एडिट कर उसे भी अश्लील कर दिया और अब वह छात्र से रूपये मांग रही थी। छात्र घबरा गया और सहम गया। रूपये नहीं होने की बात कहीं तो ब्लैकमेलर ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब छात्र की हालत देखी तो परिजन ने बात की और पुलिस को सूचना दे दी।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर निवासी एक इंजीनियरिंग छात्र को तीन दिन पहले उसकी फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही युवती के मैसेंजर पर मैसेज आने लगे और उनकी बातचीत होने लगी। दो दिन काफी बातचीत होने के बाद युवती ने उसका मोबाइल नंबर लिया और वॉइस और वीडियो कॉल करने लगी। इसके बाद उनके बीच अतरंग बातचीत होने लगी। बातचीत होने पर छात्र भी उससे खुलकर बातचीत करने लगा। बातचीत होने के बाद युवती ने उसे वीडियो कॉल किया और उसने छात्र से न्यूड होने को बोला और खुुद भी न्यूड हो गई। छात्र ने कपड़े नहीं उतारे तो उसने उसके वीडियो को एडिट कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपए मांगे, लेकिन जब छात्र ने रुपए नहीं दिए तो वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। छात्र को गुमशुम देख परिजन ने पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। परिजन ने तत्काल पुलिस काे सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 ने साइबर सेल में शिकायत करने की सलाह दी है।
