ग्वालियर में अर्धनग्न अवस्था में लड़कियों के सामने आने से रोका, तो भांजे को पीटा, दनादन कर दी फायरिंग
ग्वालियर. होटल में भांजे की सगाई में आए मामा को युवकों ने मामूली सी बात पर गोली मार दी। इससे पहले इन्होंने मामा-भांजे के साथ मारपीट कर जमकर उत्पात भी मचाया। गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने 6 हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
यहां है पूरा मामला
हजीरा चार शहर का नाका स्थित पीतांबरा कॉलोनी में रहने वाले सूरज लोधी की सगई का कार्यक्रम पटेल नगर स्थित होटल द वैलव्यू में चल रहा था। कार्यक्रम में सूरज के मामा कदम सिंह लोधी भी आए हुए थे। होटल में कुछ युवकों ने तीन रूम बुक किए हुए थे। रात को वह युवक स्विमिंग पूल से नहाकर अर्ध नग्न ही अपने रूम की तरफ जा रहे थे तभी माम कदम सिंह ने उन युवकों को टोक दिया और कहा कि कार्यक्रम में महिलाएं, लडकियां है आप इस तरह अर्ध नग्न घूमकर नहीं जा सकते। इस बात से गुस्साए युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। हालांकि उस समय तो वे चले गए लेकिन रात 1 बजे के आसपास अपने अन्य साथियों के साथ गाडी में आए और कदम सिंह और सूरज की मारपीट करने लगे। उन्हें बचाने के लिए उनके परिजन दौडे तो हमलावरों ने ताबडतोड तीन फायर कर दिए। फायरिंग में एक गोली सूरज के मामा कदम सिंह के हाथ में जा लगी। गोली लगते ही कदम सिंह घायल हो गए। बदमाशों ने सूरज की भी बेरहमी से मारपीट की इसके बाद आरोपी युवक मौके से निकल भागे।
कैमरे में वारदात हुई कैद इसी से पहचाने गए आरोपी
होटल के सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो घटना की पूरी वारदात नजर आई। पुलिस ने उन फुटेज को सबुत के लिए रख लिया है। हमलावरों की पहचान भिंड के गोहद निवासी विशाल काकड़ और सुंदरम दुबे के रूप में हुई है। इन दोनों ने पार्टी के लिए तीन रूम बुक किए थे।
फरार आरोपियों की तलाश
सगाई में शामिल मामा को बदमाश युवकों ने मामूली बात पर गोली मार दी। गोली मारने से पहले आधा दर्जन बदमाश युवकों ने होटल में मामा भांजे के साथ मारपीट कर उत्पात मचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने 6 हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
–शियाज केएम, एएसपी
