भोपाल-जयपुर समेत 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

भोपाल. भोपाल एयरपोर्ट को बम से उडाने की धमकी मिली है। रविवार 12 मई को देर रात भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के साथ ही दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, पटना, लखनऊ, अगरतला, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, बागडोगरा और कालीकट एयरपोर्ट को भी बम से उडाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है।

रविवार दोपहर करीब 3 पर भेजे गए ईमेल में एयरपोर्ट बिल्डिंग में बम प्लांट किए जाने की बात कही गई है। - Dainik Bhaskar
जानकारी के अनुसार राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उडाने की धमकी देने के बाद यहां सुरक्षा बढा दी गई है। भोपाल एयरपोर्ट के साथ ही दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, बागडोगरा और कालीकट एयरपोर्ट को भी बम से उडाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि रविवार को यह ई मेल भेजा गया। एक संदिग्ध ग्रुप द्वारा भेजे गए इस ईमेल में एयरपोर्ट बिल्डिंग में बम प्लांट किए जाने की बात कही गई। मेल में यह भी लिखा गया है कि कुछ ही घंटों में ब्लास्ट कर दिया जाएगा।
ई मेल में संदिग्ध ग्रुप का नाम भी लिखा है। मेल पर बम की धमकी मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी दी। संदिग्ध ग्रु्प की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि मेल मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ अलर्ट है। सीआईएसफ ने गांधीनगर पुलिस को भी इस धमकी सूचना दी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *