कोबरा के काटने से 10 वर्षीय बालक की मौत

मुरैना. पहाड़गढ इलाके गडेरन गांव में एक 10 वर्षीय वालक की सांप डसने से मौत हो गयी। उसको पहाडगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना पिछले दिन की है। आपको बता दें कि 10 वर्षीय बालक विकास पुत्र बहाली बघेल अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी वक्त एक कोबरा सांप ने वहां मौजूद पत्थरों में से निकला और उसने उसको वहीं डस लिया। जैसे ही सांप ने बालक को इसा वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। घर के परिजनों को जैसे ही सांप के डसने का पता चला तो वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़गढ ले गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
सांप ने एक दर्जन से अधिक लोगों को कांटा
आपको बता दें कि जिले का पहाड़गढ़ क्षेत्र सांपों के लिये प्रसिद्ध जगह है। यहां पर सबसे अधिक सांप निकलते हैं। यहां के सांप और जहरीले होते हैं। इस क्षेत्र में पिछले वर्ष लगभग दर्षन भर मौतें सांप के काटने से हो चुकी है। इसकी वजह यह है कि यहां का पत्थर अत्याधिक मात्रा में पाया जाता है। इस क्षेत्र में पानी की बहुत कमी है। सांप अपने बिलों में घुसे रहते हैं। वर्षा के दौरान जैसे ही बिलों में पानी भरता है तो वह बाहर निकल आते हैं और लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *