NIA के रडार पर यह 5 खालिस्तानी, युवाओं को रिक्रूट करने का है प्लान
नई दिल्ली. दुनिया के 5 देशों में बैठे खालिस्तानी टाइगर फोर्स (केटीएफ) के 5 मोस्टवांटेड आतंकी भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच के आदेश दे दिये हैं। इसके तुरंत बाद एनआईए ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यूएई में रह रहे बलजीत सिंह उर्फ बलजीत मौर, ऑस्ट्रेलिया में रह रहे गुर्जन्त सिंह, कनाडा में रह नहे प्रिंस चौहान, अमेरिका में रहने वाला अमन पूरेवाल और पाकिस्तान का बिलाल मानशेर इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है। यह पांचों आरोपी गैर कानूनी करार दिये गये संगठन खालिस्तानी टाईगर फोर्स से जुडे हुए है।
पंजाब जेल में बंद कमलजीत कर रहा मदद!
सूत्रों के मुताबिक, ये पांचो पंजाब की पटियाला सेन्ट्रल जेल में सजा काट रहे खालिस्तानी आतंकी कमलजीत शर्मा के संपर्क में थे. कमलजीत शर्मा आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मंसूबे से जेल में बंद कैदियों को KTF के लिए रिक्रूट करने का काम करता है. NIA के 3 अन्य मामलों में कमलजीत पर पहले ही चार्जशीट दायर है. ये सभी साथ मिलकर पंजाब में खालिस्तानी नेटवर्क मजबूत को करने, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी और आतंकी गतिविधियों के लिए पैसों की उगाही, और टारगेट किलिंग के ज़रिए पंजाब में डर का माहौल बनाने का काम कर रहे थे.
